नैरो ब्राउन स्पॉट रोग द्वारा विकसित लक्षण
1. पत्र फलक पर छोटा-संकरा, दीर्घवृत्ताकार से लेकर रैखिक भूरा जख्म उभरते हैं। कभी-कभी ये पत्र आवरण, पुष्पवृंत तथा ग्लूम और छिलके पर भी उत्पन्न होते हैं।
2. जख्म लगभग 2-10 मिमी तथा 1 मिमी चौड़े होते हैं।
3. प्रतिरोधी किस्मों में ये जख्म संकरे, छोटे तथा गहरे भूरे होते हैं।
4. संवेदनशील किस्मों में जख्म चौड़े तथा हल्के भूरे होते हैं, जो धूरस उत्तक क्षय के केंद्र पर दिखाई पड़ते हैं।
5. संवेदनशील किस्मों पर पत्ती का उत्तक क्षय भी दिखाई पड़ता है।
6. वृद्धि की बाद की अवस्था में जख्म बड़ी संख्या में उत्पन्न होते हैं।